कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को जागरूकता रैली

कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को जागरूकता रैली

उरई - 11-01-2012

स्वास्थ्य विभाग जनपद जालौन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 10 जनवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और शहर के जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। रैली जिला चिकित्सालय से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से गुजरती हुई डी0वी0कॉलेज पर समाप्त हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: